
पीएनबी में 12,672 करोड़ फ्रॉड के आरोपी और गीतांजलि ग्रुप के मालिक मेहुल चौकसी ने सीबीआई को 7 पन्नों का लेटर लिखा। इसमें चौकसी ने कहा कि खराब हेल्थ और पासपोर्ट रद्द किए जाने से अब भारत लौटना मुमकिन नहीं है। साथ ही चौकसी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही सीबीआई और ईडी की आलोचना की। कहा कि जांच एजेंसियों ने गैर-कानूनी तरीके से फैमिली मेंबर्स को परेशान किया। बता दें कि देश में बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्रॉड में हीरा कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी मुख्य आरोपी हैं। सीबीआई ने चौकसी को 7 मार्च तक पेश होने के लिए समन जारी किया था। दोनों आरोपी केस दर्ज होने के पहले ही देश छोड़ चुके हैं। 16 फरवरी को उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2Hejpaz
No comments:
Post a Comment