
नई दिल्ली. दिल्ली में वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12 के अकाउंटेंसी के पेपर की लीक होने की खबर है। सीबीएसई ने इससे इनकार किया, लेकिन साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "मुझे पेपर लीक होने की शिकायतें मिली हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। निश्चित रूप से जल्द ही कार्रवाई होगी, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों को सीबीएसई की लापरवाही का खामियाजा न भुगतना पड़े।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2Iqsz5e
No comments:
Post a Comment