
CBSE पेपर लीक केस में विपक्ष भी मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि उसने इन एग्जाम्स के दौरान सिक्युरिटी के अच्छे इंतजामात नहीं किए। लिहाजा, छात्रों को सरकार की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा तंज कसा। हालांकि, उन्होंने पीएम का नाम नहीं लिया। लेकिन, साफ तौर पर उनका इशारा मोदी ही नजर आते हैं। राहुल ने एक ट्वीट में कहा- हर चीज में लीक है- चौकीदार वीक है। वीक से राहुल का आशय कमजोर से है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GS4ZxL
No comments:
Post a Comment