
गर्भवती महिलाओं की अवैध सोनाेग्राफी करने वाले डॉक्टर्स और दलालों के रैकेट का भंडाफोड़ करवाने के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं। पीसीपीएनडीटी (प्री-कॉन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक एक्ट) की कार्रवाई में गर्भवती महिलाएंं दलालों और अवैध सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टरों का सामना कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही हैं। राजस्थान में पिछले साल सबसे ज्यादा 42 ऐसे ऑपरेशन चलाए गए। इनमें गर्भवती महिलाएं पीसीपीएनडीटी की टीम के माध्यम से सोनाग्राफी सेंटर्स पर गर्भ के लिंग की जांच कराने पहुंचीं और जाल बिछाकर ऐसे रैकेट्स का भंडाफोड़ किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2p3xMH2
No comments:
Post a Comment