
1988 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुए सीरियल 'महाभारत' के रैपअप की एक वीडियो क्लिप मीडिया में वायरल हो रही है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि फाइनल एपिसोड के बाद जब सभी स्टार्स ने एक-दूसरे से विदाई ली तो वे कैसे फफक-फफक कर रो पड़े। अर्जुन का रोल करने वाले फिरोज खान, कृष्ण बने नितीश भारद्वाज से भीष्म का रोल करने वाले मुकेश खन्ना तक सभी की आंखें सीरियल के रैपअप के दौरान नम थी। शो के डायरेक्टर रवि चोपड़ा भी इस मौके पर उदास नजर आए। वहीं, द्रौपदी का रोल करने वाली रूपा गांगुली को अर्जुन यानी फिरोज खान के आंसू पोंछते देखा जा सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GdB4Qx
No comments:
Post a Comment