
फिल्म की कहानी टीटू (सनी सिंह) से शुरू होती है। टीटू एक ऐसा लड़का है जो बार-बार प्यार में पड़ता है, लेकिन उसे हर बार धोखा मिलता है। दिल टूटने पर उसका दोस्त सोनू (कार्तिक आर्यन) उसे सहारा ही नहीं देता है बल्कि गलत लड़की के चंगुल से बचाता भी है। लव- ब्रेकअप के झंझट से तंग आकर टीटू शादी करने का फैसला करता है। अरेंज मैरिज के तहत उसे स्वीटी (नुसरत भरूचा) का रिश्ता आता है। टीटू और पूरी फैमिली को स्वीटी शादी के लिए एकदम परफेक्ट लगती है। उसमें एक आदर्श बहू बनने के सारे गुण फैमिली वालों को नजर आते हैं। लेकिन सोनू को कुछ गड़बड़ लगती है। उसे लगता है कि स्वीटी एक परफेक्ट लड़की, अच्छी बहू, बेटी कैसे हो सकती है?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EOcfZN
No comments:
Post a Comment