
शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द बॉलीवुड की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाने वाली हैं। हाल ही में मम्मी गौरी ने एक इवेंट में बताया था कि वे फिलहाल एक मैग्जीन के कवर शूट में बिजी है। हालांकि वो कौनसी मैग्जीन है इस बात का अबतक खुलासा नहीं हुआ था। वैसे सुहाना भले ही अभीतक फिल्मों के दूर हैं लेकिन वे फेमस स्टारकिड्स लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। इवेंट में उन्हें अक्सर स्टालिश ड्रेसेस में देखा जाता है। वे एकबार रेस्त्रां की ओपनिंग में ओरेंज कलर की खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थीं। जिसकी कीमत 60,000 रु. थी। यही नहीं पिछले साल 2 नवंबर को पापा शाहरुख के बर्थडे में सुहाना 50,000 रु. की टी-शर्ट पहने भी नजर आई थीं। वैसे सुहाना ही क्यों बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो इवेंट्स में महंगे ड्रेसेस में नजर आती हैं। आज इस पैकेज में हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 9 और एक्ट्रेस के बारे में।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2G9qRnf
No comments:
Post a Comment