
'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बैली डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो बेंगलुरु में हुए एक पब्लिक इवेंट का है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ऑडियंस नोरा के परफॉर्मेंस का तालियां बजाकर स्वागत कर रही है। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ लिखा है कि इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने तैयारी नहीं की थी। बस म्यूजिक को फील किया और डांस कर दिया। बता दें कि नोरा को फिल्म 'बाहुबली : द बिगिनिंग' के फेमस सॉन्ग 'मनोहारी...' में बतौर डांसर देखा जा चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2IIegsW
No comments:
Post a Comment