
वाइफ की जासूसी कराने के आरोप पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी द्वारा सफाई देने के बाद अब पत्नी आलिया का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबी-चौथी पोस्ट लिखकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। आलिया ने पोस्ट में लिखा है कि मीडिया में जो भी खबरें नवाज को लेकर चल रही है उससे मैं हैरान हूं। पहले भी मेरे और नवाज के बारे में कई तरह की बातें मीडिया में आती रही है। इनमें हमारे तलाक से लेकर हमारे साथ न रहने जैसी कई बातें कही गई, लेकिन अब जो न्यूज फैल रही है वो हम दोनों के लिए हैरान करने वाली है। ये सब सुनकर मुझे मजबूर होकर अपनी खामोशी को तोड़ना पड़ रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FEDzgG
No comments:
Post a Comment