
अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक होने की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सेट से अमिताभ बच्चन का जो लुक सामने आया है वो बेहद हैरान करने वाला है। हालांकि, वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई भी सामने आ गई हैं। दरअसल, जो फोटो वायरल हो रही है अमिताभ बच्चन की नहीं है। फोटो एक अफगानी रिफ्यूजी शाहबस का पोट्रेट है। इसे फोटोग्राफर स्टीव मैककर्री जनवरी 2017 में क्लिक किया था। इस फोटो को स्टीव ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GrTf56
No comments:
Post a Comment