
श्रीदेवी को दुनिया से गए दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन फैन्स का उन्हें अपने ढंग से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स ने अद्भुत तरीके से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर अनुपम खेर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कॉफीमेकर मग में डाली गई कॉफी से श्रीदेवी की तस्वीर बना देता है। अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- इस्तांबुल में किसी जगह पर कॉफीमेकर ने इस तरह श्रीदेवी को याद किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FDANcv
No comments:
Post a Comment