
सिंगर दलेर मेहंदी को शुक्रवार को मानव तस्करी के मामले में 2 साल की जेल सुनाई गई। 15 साल बाद इस केस में दलेर के खिलाफ कोर्ट ने फैसला सुनाया है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया। सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। लेकिन 3 साल से कम सजा होने के कारण उन्हें जमानत भी मिल गई। आपको बता दें कि दलेर जब 11 साल के थे तभी उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। घर छोड़ने की वजह संगीत सीखना था। वे घर छोड़कर गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान साहब से संगीत सीखने पहुंचे थे। वे एक साल तक राहत साहब के साथ रहे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2pgCVfP
No comments:
Post a Comment