
फिल्म 'फिरंगी' की कहानी 1920 के दौर की है जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था। ये वो दौर था जब महात्मा गांधी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करते हैं और विदेशी सामानों का बहिष्कार किया जा रहा था। ये कहानी मंगताराम उर्फ मंगा (कपिल शर्मा) की है, जिसे अपने आसपास हो रहे बदलाव के बारे में पता नहीं होता है। वैसे तो मंगा बेरोजगार है, लेकिन उसकी लात में काफी दम होता है। जिसकी पीठ में दर्द होता है और मंगा उसे लात मार दे तो वो ठीक हो जाता है। उसकी यहीं खूबी उसकी किस्मत चमकाती है। मंगा की तकदीर उसे ब्रिटिश ऑफिसर डेनियल के पास ले जाती है। जहां उसे पुलिस फोर्स में नौकरी करने का मौका मिलता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2J4R7kn
No comments:
Post a Comment