
महाराष्ट्र के थाणे की क्राइम ब्रांच ने कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) मामले में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जांच के लिए समन जारी किया है। हालांकि, सिद्दीकी ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। बताया जाता है कि सिद्दीकी पर उनकी पत्नी की जासूसी करने का आरोप है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, थाणे पुलिस द्वारा सीडीआर मामले में 11 लोगों, मुख्यत: निजी जासूसों को पकड़ने के बाद सिद्दीकी का नाम सामने आया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DeyTce
No comments:
Post a Comment