
श्रीनगर स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन रविवार को टूरिस्ट के लिए खोल दिया गया है। हर साल यहां 7 दिन तक ट्यूलिप फेस्टिवल चलता है और देश-विदेश से सैलानी आकर 70 से ज्यादा किस्म के ट्यूलिप्स का नजारा लेते हैं। करीब 90 एकड़ में फैले इस गार्डन में फूलों के मौसम में करीब 12.75 लाख ट्यूलिप बल्ब एक बार में खिलते हैं। यह गार्डन निशात बाग़, मुग़ल गार्डन, चश्म-ए-शाही गार्डन और शालीमार गार्डन के करीब ही है। 1981 की सुपरहिट 'सिलसिला' सहित कई फिल्मों की शूटिंग इस गार्डन में हुई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Gb8RwM
No comments:
Post a Comment