
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना पर दिल्ली की एक इवेंट कंपनी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। खबरों की मानें तो कंपनी के इंवेट मैनेजर मानस कातयाल ने करिश्मा पर धोखधड़ी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा को हल्दवानी के एक वेडिंग रिसेप्शन में परफॉर्म देना था, लेकिन वो फंक्शन में पहुंची ही नहीं। इससे कंपनी को 10 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। मानस का कहना, करिश्मा को एडवांस पेमेंट दिया था लेकिन वे अपनी टीम के साथ परफॉर्म करने पहुंची ही नहीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2GCRkdR
No comments:
Post a Comment