
कुछ वक्त पहले एक्टर इरफान खान ने ट्वीट कर खुद को रेयर बीमारी होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उनकी बीमारी को लेकर कई तरह की खबरें आईं। बाद में उनकी पत्नी और फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने गलत खबरें ना फैलाने की गुजारिश की थी। अब इरफान खान ने ट्वीट कर अपनी बीमारी की खुलासा किया है। बता दें कि इरफान पिछले 15 दिनों से घर पर आराम कर रहे हैं। शुरुआत में उन्हें जॉन्डिस था, लेकिन अब इरफान ने अपने इस ट्वीट से सभी को डरा दिया है। इरफान ने ट्वीट कर लिखा- मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे करीब मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2DxhVWB
No comments:
Post a Comment