
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने शादी कर ली है...ये सवाल इसलिए क्योंकि एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिशा टाइगर की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। कन्फ्यूज न हो क्योंकि ये टाइगर-दिशा स्टारर फिल्म बागी-2 के नए सॉन्ग का वीडियो है, जिसे रिलीज किया गया है। इसमें टाइगर दिशा की यादों में खोए हैं। ये वीडियो रॉनी यानी टाइगर और नेहा यानी दिशा पटानी की पुरानी यादों से भरा हुआ है। इसमें दोनों के बीच कॉलेज में हुए रोमांटिक पलों को दिखाया गया है। गाने के आखिर में दिशा टाइगर की दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं. मंडप में दिशा लाल साड़ी तो टाइगर शेरवानी में दिख रहे हैं। गाने को म्यूजिक मिथुन ने दिया है और इसके लिरिक्स सईद कादरी ने लिखे हैं। आवाज जुबिन नौटियाल की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2p7VKC7
No comments:
Post a Comment