
'आशिक बनाया आपने' फिल्म से पॉपुलर हुईं तनुश्री दत्ता 34 साल की हो गई हैं। 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर, झारखंड में जन्मी तनुश्री 2010 में आखिरी बार पर्दे पर दिखाई दी थीं। उनकी जग मूंधड़ा के डायरेक्शन में बनी 'अपार्टमेंट' थी,जिसमें रोहित रॉय और नीतू चंद्रा भी अहम भूमिका में थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे दो साल पहले तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की शिकायत भी पुलिस स्टेशन में की थी। कहा यह जाता है कि इस एक घटना के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2tWuGdI
No comments:
Post a Comment