
आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। कार्ति ने हाईकोर्ट में दायर पिटीशन में कहा था कि सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर सकता है। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 20 मार्च तक उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई। बता दें कि सीबीआई ने पिछले हफ्ते ही कार्ति को चेन्नई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें 9 तारीख तक सीबीआई कस्टडी में भेज दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2oZRdRl
No comments:
Post a Comment