
केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया। अब आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स भी उनसे कप्तानी छिनने पर विचार कर रही है। हालांकि, उसे अभी बीसीसीआई के फैसले का इंतजार है। वहीं, आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, "यह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का मामला है। हम कोई भी कदम उठाने से पहले आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IP0yEJ
No comments:
Post a Comment