
नेशनल डेस्क. नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। जिसमें संघ का अगला सरकार्यवाह चुना जाना है। इस पद के लिए तीन नाम सामने आ रहे हैं। पहला दत्तात्रेय होसबोले दूसरा सुरेश सोनी और तीसरा डॉक्टर कृष्ण गोपाल। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तीनों में से दत्तात्रेय होसबोले सरकार्यवाह बन सकते हैं। दत्तात्रेय नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनके सरकार्यवाह बनने से संघ में मोदी का दखल बढ़ सकता है। लेकिन सवाल कि आखिर दत्तात्रेय की दावेदारी सबसे मजबूत क्यों मानी जा रही है? आखिर दत्तात्रेय के सरकार्यवाह बनने से मोदी को क्या फायदा होगा? 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FG9sFu
No comments:
Post a Comment