
एसएससी पेपर लीक मामले में जांच के लिए दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र से जवाब मांगा। इसके साथ ही कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च यानी अगले सोमवार को करेगी। बता दें कि पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसएससी ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) के दूसरे चरण को तकनीकी गड़बड़ियों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया था। इसके चलते हजारों एसएससी परीक्षार्थी प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए थे। छात्रों की मांग है कि परीक्षाओं में होने वाली धांधली और सामूहिक नकल जैसे मामलों की जांच होनी चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FMRJfU
No comments:
Post a Comment