
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर पार्लियामेंट्री पैनल ने अपनी रिपोर्ट में नाराजगी जाहिर की। स्टैंडिंग कमेटी की ओर से बनाई यह रिपोर्ट पिछले दिनों संसद में रखी गई। इसमें कहा गया है कि आयोग सरकारी नौकरियों के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रयास करे। अब तक भ्रष्टाचार और गड़बड़ी रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। बता दें कि पिछले 5 साल में एसएससी 9 परीक्षाएं रद्द कर चुका है। दिल्ली में पिछले दिनों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया। इसके बाद सीबीआई ने पेपर लीक मामले की जांच शुरू की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GaESkq
No comments:
Post a Comment