
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने शनिवार को गोवा में डायमंड बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी श्लोक से सगाई की। इस सगाई में केवल फैमिली फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सगाई का एक ग्रैंड फंक्शन जून में मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। श्लोक, रसेल मेहता की छोटी बेटी है। श्लोक की एक बड़ी बहन है दीया मेहता और भाई विराज मेहता। दीया की शादी 2017 में हुई थी, जिसमें अंबानी फैमिली भी शामिल हुईं थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pDm733
No comments:
Post a Comment