
एनडीए में बड़ी फूट। जी हां 2014 लोकसभा चुनाव के बाद ये पहली बार है ऐसा होता दिख रहा है। जिस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के पोस्टर ब्वॉय पीएम नरेंद्र मोदी हैं उसकी एक सहयोगी पार्टी TDP नाराज है। नौबत अलगाव की आ गई है। गुरुवार को TDP से सरकार में शामिल दो मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। TDP आंद्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस मांग को ठुकरा दिया है। अब पार्टी के ज्यादातर नेता NDA से अलग होने के पक्ष में हैं। मंगलवार को इसको लेकर TDP के सदस्यों ने संसद में नारेबाजी भी की। TDP से अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी मोदी सरकार में मंत्री हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2FDg9Iq
No comments:
Post a Comment