
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए टीडीपी सांसद सीएम रमेश एक ऐसी टीशर्ट पहनकर संसद पहुंचे जिसपर आंध्र प्रदेश के लिए 6 मांगें लिखी हुईं थीं। बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीएम चंद्र बाबू नायडू को फोन किया। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। बाद में शाम को 6 बजे तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दो केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी ने पीएम से मिलने 7 लोककल्याण मार्ग पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा दिया। चंद्रबाबू ने यह भी बताया था- "मैं 29 बार दिल्ली गया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला। गठबंधन के सदस्य होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री को पार्टी के फैसले से अवगत कराऊं। मेरे ओएसडी ने पीएम के ओएसडी से बात की लेकिन मोदी फोनलाइन पर नहीं आए।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर http://ift.tt/2G6mIkO
No comments:
Post a Comment