
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पहली बार पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये दलीलें रखी गईं। आधार कार्ड जारी करने वाली यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के सीईओ अजय भूषण पांडेय ने संविधान पीठ के 5 जजों के सामने आधार सिस्टम की जानकारी दी। इस दौरान जस्टिस एएम खानविलकर ने पूछा, “आधार का डेटा कितना सुरक्षित है? दूसरे पक्ष का दावा है कि इससे छेड़छाड़ संभव है।’ पांडेय ने कहा कि डाटा 2048-बिट इनक्रिप्शिन प्रणाली से सुरक्षित है। आधार की कोडिंग तोड़ने में सुपरकम्प्यूटर भी लगे तो ब्रह्मांड की उम्र से ज्यादा वक्त लगेगा। हालांकि, उन्होंने माना कि आधार सिस्टम में कई खामियां हैं। बायोमेट्रिक पर 100% निर्भर नहीं रहा जा सकता। वह 27 मार्च को अपनी दलीलें जारी रखेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FWjqDO
No comments:
Post a Comment