
नियम सख्त होने के बाद एच-1बी वीजा के लिए आवेदन करने वाली भारतीय कंपनियों में कमी आई है। हालांकि, अब तक जिन्हें वीजा दिया गया है, उनमें 70 फीसदी भारतीय ही हैं। अमेरिकी समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया- "विदेशी नागरिक अमेरिका में जॉब करने को लेकर अरुचि दिखा रहे हैं और ये अप्रवासियों को लेकर ट्रम्प की नीतियों के प्रति विरोध जाहिर करने का तरीका है।" यूएस में 2 अप्रैल से एच-1बी वीजा आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि मौजूदा समय में 7.5 लाख भारतीय एच-1बी वीजा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GsH62M
No comments:
Post a Comment