
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अब से कुछ देर बाद इस साल के 10वीं और 12वीं के नतीजों का एलान कर देगा। बोर्ड के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट 12.30 पर जबकि 10वीं का 1.30 पर जारी किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद तमाम पहलुओं की जानकारी देने के लिए एक बयान भी जारी कर सकता है। बता दें कि दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर करीब 67 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार आप सभी को है। लेकिन, इंतजार की इस घड़ी में हमारी सलाह है कि आप धैर्य बनाए रखें। इसके अलावा जो जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। DainikBhaskar.com इन परीक्षा परिणामों से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचा रहा है। तो जुड़े रहें हमारे साथ। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके परिजनों को अग्रिम शुभकामनाएं। ALL THE BEST
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jcL01U
No comments:
Post a Comment