
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मोतिहारी पहुंचे। यहां से रिमोट के जरिए 1200 करोड़ की 5 परियोजनाओं की नींव रखी। प्रधानमंत्री यहां के गांधी मैदान में देश भर से जुटे 20 हजार स्वच्छाग्रहियों को संबोधित करेंगे। कई को सम्मानित किया जाएगा। 'सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह' अभियान का आगाज भी होगा। दरअसल, महात्मा गांधी ने 10 अप्रैल 1917 को चंपारण सत्याग्रह किया था। इसकी याद में पिछले साल इसका शताब्दी समारोह शुरू किया गया था, बुधवार को इसका समापन किया जा रहा है। कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसमें राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, राधामोहन सिंह और सुशील मोदी भी मौजूद हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v6uZDc
No comments:
Post a Comment