
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। 133 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 19.2 ओवर में 119 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। राशिद खान ने 3 विकेट लिए। इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 132 रन बनाए। मनीष पांडेय ने 53 रन बनाए। अंकित राजपूत ने पहली बार आईपीएल में 5 विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन दिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KisIIY
No comments:
Post a Comment