
सुरक्षाबलों ने सोमवार शाम अहेरी तहसील के जिमलगट्टा-रामाराम खांदला जंगल में पुलिस से हुई मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। हालांकि, जिला पुलिस दल के अफसरों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मारे गए नक्सलियों में अहेरी एरिया कमेटी के सचिव नंदू के भी ढेर होने की खबर है। सभी शव बरामद होने की भी बात सामने आई है। बता दें कि जिला पुलिस की गढ़चिरौली से नक्सल आंदोलन को जड़ से उखाड़ फेंकने की कार्रवाई के तहत रविवार को 16 नक्सलियों को मार गिराया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HYu9LS
No comments:
Post a Comment