
राजस्थान रॉयल्स ने अपने होमग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। 168 रन के टारगेट को राजस्थान ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। कृष्णप्पा गौतम ने 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। गौतम ने 11 गेंदों पर 33 रन बनाए। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली। जोफ्रा आर्चर ने अपने पहले आईपीएल मैच में ही 3 विकेट ले लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HiYfIM
No comments:
Post a Comment