
नई दिल्ली. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 11 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में 6 सीटों पर नए नामों का ऐलान किया गया है। सीएम सिद्धारमैया को बादामी से टिकट दिया गया है। वे चामुंडेश्वरी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 218 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था। भाजपा अब तक 213 नामों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा का सीएम चेहरा येदियुरप्पा हैं, वे शिकारीपुरा से चुनाव में उतरेंगे। बता दें कि राज्य की 224 सीटों के लिए एक फेज में 12 मई को मतदान होगा। 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HGL1sx
No comments:
Post a Comment