
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन है। ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी समेत सभी 11 उम्मीदवारों को जीतना तय है। सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रहेगी। जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा रामेश्वर महतो और खालिद अनवर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, जबकि कांग्रेस ने प्रेमचंद्र मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। राजद पहले ही पूर्व सीएम राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सैयद खुर्शीद मोहसिन को प्रत्याशी बनाने और हम के संतोष मांझी को समर्थन की घोषणा कर चुका है। जदयू के मौजूदा एमएलसी संजय सिंह, चंदेश्वर चंद्रवंशी, उपेंद्र प्रसाद, राजकिशोर कुशवाहा का पत्ता साफ हो गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HolC6R
No comments:
Post a Comment