
आज गुरुवार, 12 अप्रैल को चंद्रमा कुंभ राशि में है और सूर्य मीन राशि में। शनि की राशि में चंद्रमा होने से कुछ लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इसके अलावा आज एकादशी और द्वादशी तिथि भी है। एकादशी तिथि सुबह ही खत्म हो जाएगी। इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसमें विवाह, उपनयन, यज्ञोपवित जैसे मांगलिक काम करना चाहिए, वहीं इस तिथि में तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। ये अशुभ माना गया है। जरूरी हो तो भगवान शिव को जल चढ़ा दें। इसके अलावा आज शुक्ल नाम का शुभ योग भी बन रहा है। इसके प्रभाव से धन लाभ और कार्य सिद्ध होते हैं। खरीददारी और अन्य शुभ काम करने के लिए ये योग बहुत अच्छा माना जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Fmu5SX
No comments:
Post a Comment