
कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को 15 साल के शूटर अनीस भानवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। वे सबसे कम उम्र में गोल्ड जीतने वाले भारतीय एथलीट बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड 16 साल की मनु भाकर के नाम था। उन्होंने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीता था। भानवाला से पहले शुक्रवार को ही तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में गोल्ड और अंजुम मौदगिल ने सिल्वर जीता। इसके अलावा बॉक्सर नमन तोमर ने 91 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता। भारत के अब 35 मेडल हो गए हैं। इनमें 16 गोल्ड हैं। भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। उसने सबसे ज्यादा 15 मेडल शूटिंग में ही जीते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EI3pf9
No comments:
Post a Comment