
अमृतसर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक एयर टर्बुलेंस (हवा में तेज झटके) का शिकार हुई। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट 15 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 10 से 12 मिनट तक हिचकोले खाती रही। इस दौरान 3 यात्रियों को चोट आई। खिड़की का एक पैनल और कुछ ऑक्सीजन मॉस्क भी निकलकर अंदर गिर गए। डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस बारे में एयरलाइन की ओर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vzeFeN
No comments:
Post a Comment