
पाकिस्तान के जेएफ-17 की तुलना स्वदेशी तेजस बहुत ज्यादा एडवांस्ड लड़ाकू विमान है। जेएफ-17 आज के समय का लड़ाकू विमान है, जबकि तेजस भविष्य का। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शुक्रवार को यह दावा किया। एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया था कि दोनों विमानों में से कौन बेहतर है। 'तेजस' स्वदेश में विकसित किया गया लड़ाकू विमान है। वहीं, जेएफ-17 एक इंजन वाला, हल्का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर तैयार किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Hv2qFv
No comments:
Post a Comment