
मध्य प्रदेश में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मंदसौर के पास हुआ, जहां बाइक सवार तीन लोगों को बचाते वक्त ओवरलोड बस पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ, जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर सीमेंट से भरे ट्रक का टायर फट गया और यह बेकाबू होकर बस स्टॉप पर खड़े लोगों पर पलट गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vWFb1Q
No comments:
Post a Comment