
सीबीएसई के पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने रविवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 टीचर और एक कोचिंग मालिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी को 12वीं के पेपर लीक के लिए गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने एग्जाम के पहले 9.15 बजे पेपर की फोटो निकालकर उसे कोचिंग संचालक को भेज दिया था। जहां से पेपर को और जगह सर्कुलेट किया गया। इससे पहले एसआईटी ने शनिवार रात करीब 9.30 बजे सीबीएसई के प्रीत विहार स्थित मुख्यालय पर छापा मारा था। यहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H347Xq
No comments:
Post a Comment