
नरेंद्र मोदी गुरुवार को चीन दौर पर रवाना हो रहे हैं। डोकलाम विवाद के बाद यह उनका दूसरा चीन दौरा है। वे शुक्रवार और शनिवार को चीन में रहेंगे। उनकी मध्य चीन के वुहान शहर में जिनपिंग से मुलाकात होगी। उनके दौरे की तुलना 1988 में हुए राजीव गांधी के चीन दौरे से की जा रही है। तब 1962 के भारत-चीन युद्ध के 26 साल बाद राजीव ने दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास को दूर करने की कोशिश की थी। डेंग शियाओपिंग से उनकी मुलाकात काफी हद तक कामयाब भी रही थी। मोदी के दौरे से भी ऐसी ही उम्मीद है। मोदी और राजीव के दौरे में एक फर्क यह है कि मोदी का दौरा राजीव के दौरे से भी ज्यादा अनस्ट्रक्चर्ड है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qZt4vL
No comments:
Post a Comment