
गुजरात पुलिस ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया। सीसीटीवी फुटेज से एक ब्लैक कार का सुराग मिलने पर पुलिस ने राजस्थान के सवाई माधोपर जिले के गंगापुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची का शव ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल हुई कार भी बरामद कर हो गई। बता दें कि 6 अप्रैल को नाबालिग का शव पांडेसरा इलाके में मिला था। इसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की बात सामने आई थी। बच्ची के शरीर 86 जख्म मिले थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2F25suF
No comments:
Post a Comment