
मध्य प्रदेश के कटनी-उमरिया नेशनल हाईवे 78 पर शनिवार को सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 5 घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, उमरिया की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने दो ऑटो को टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए मुआवजे का एलान किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GEqSQb
No comments:
Post a Comment