
उन्नाव में भाजपा विधायक पर रेप का आरोप लगने के बाद से कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है। सोमवार को कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा भाजपा के नेताओं के नाम रेप के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब पार्टी का नाम भारतीय बलात्कार पार्टी रख देना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि देश में रेप के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मोदी को फास्टट्रैक कोर्ट बनाना चाहिए। बता दें कि हाल ही में भाजपा के उन्नाव से विधायक कुलदीप सेंगर पर उनके गांव की युवती ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद सीबीआई ने 14 अप्रैल को सेंगर को गिरफ्तार कर लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HEf1TB
No comments:
Post a Comment