
यहां की नामापल्ली कोर्ट ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं। इनमें से एक स्वामी असीमानंद भी शामिल थे। 18 मई, 2007 को हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 58 लोग जख्मी हुए थे। शुरुआती जांच के बाद यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की मौत हो चुकी है जबकि दो फरार थे। टाल दी गई थी फैसले की सुनवाई - एनआईए की कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। पिछले सप्ताह फैसले की सुनवाई सोमवार (16 अप्रैल) तक के लिए टाल दी थी। पहले इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। लेकिन 2011 में इसे एनआईए को सौंप दिया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qyLB16
No comments:
Post a Comment