
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सोमवार को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2018 का रिजल्ट घोषित करेगा। हालांकि सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट को लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। लिहाजा रिजल्ट डिले होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर देखा जा सकेगा। बता दें कि बोर्ड ने इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया था। ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा 15-16 अप्रैल को हुई थी। इस बार जेईई मेन में 11 लाख 50 हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बोर्ड पहले ही इस एग्जाम की आंसर सीट जारी कर चुका है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JEC2Wi
No comments:
Post a Comment