
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अगर विपक्ष एक साथ आता है तो भाजपा की जीत तो दूर, नरेंद्र मोदी खुद बनारस से चुनाव हार जाएंगे। इस पर भाजपा ने कहा कि राहुल अमेठी और सोनिया रायबरेली की चिंता करें। आज की स्थिति में वे अपनी-अपनी सीट से हार रहे हैं। राहुल रविवार को कर्नाटक के छठवें चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि हर विपक्षी पार्टी का अपना एजेंडा है, लेकिन भाजपा के खिलाफ सभी दल एक साथ आने को तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कोलार और चिकबल्लापुर जिले में रैली भी कीं। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग है और 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IB5Mmh
No comments:
Post a Comment