
अमेरिकी स्टार्टअप ओरियन स्पैन अंतरिक्ष में पहला लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में है। कैलिफोर्निया के सैन जोस में स्पेस 2.0 समिट प्रोग्राम में इसका एलान किया गया। होटल का नाम ‘औरोरा स्टेशन’ होगा। इसे अमेरिकी स्टार्टअप ‘ओरियन स्पैन’ तैयार करेगी। कंपनी के सीईओ फ्रैंक बेंगेर ने कहा कि 2022 से होटल में ठहरना संभव हो जाएगा। यहां 12 दिन रुकने के लिए अंतरिक्ष पर्यटकों को 10 मिलियन डालर (करीब 61.6 करोड़ रुपए) चुकाने होंगे। होटल से रोजाना 16 बार उगता सूरज दिखाई देगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HhsNvh
No comments:
Post a Comment